{"_id":"62c9b91b1756f23acb348c95","slug":"the-pickup-collided-with-the-canter-on-kmp-in-bahadurgarh-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: KMP पर खडे़ कैंटर से टकराई पिकअप, चालक की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: KMP पर खडे़ कैंटर से टकराई पिकअप, चालक की मौत, बेटा घायल
Sat, 09 Jul 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:51 PM IST
सार
गलत ढंग से कैंटर खड़ा करने के आरोप में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मृतक की पहचान रोहतक के गांव बलियाना निवासी तेजबीर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेस वे पर आसौदा टोल प्लाजा के नजदीक खड़े कैंटर से एक पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। घायल की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान रोहतक के गांव बलियाना निवासी तेजबीर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
तेजबीर का बेटा पिकअप गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को दोनों पिता-पुत्र किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम गए थे। देर रात को घर की ओर वापस चल दिए। जब केएमपी पर आसौदा टोल के नजदीक पहुंचे तो यहां सड़क किनारे एक कैंटर से इनकी पिकअप टकरा गई।
विज्ञापन
इस भीषण टक्कर में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों को इसमें दोनों लहूलुहान मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तेजबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्ष का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना पाकर आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए। घायल युवक हर्ष के बयान पर पुलिस ने कैंटर चालक पर केस दर्ज किया है। हर्ष का आरोप है कि सड़क पर कैंटर बेहद बेतरतीब ढंग से खड़ा था। कोई दिशा सूचक नहीं लगाया था और न ही इंडिकेटर चालू थे।
चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ और उसके पिता की जान चली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गाड़ी के नंबरों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
जल्द ही उसे काबू किया जाएगा। बता दें कि केएमपी पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। आमतौर पर वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। सड़क पर खड़े ये वाहन हादसे का कारण बनते हैं। इस तरह से इलाके में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।