{"_id":"6907ab98c96fde92f70f172d","slug":"the-new-bus-stand-will-be-painted-at-a-cost-of-rs-197-lakh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127903-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नए बस अड्डे पर 1.97 लाख की लागत से होगा पेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नए बस अड्डे पर 1.97 लाख की लागत से होगा पेंट
Mon, 03 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
02jjrp02- शहर का नया बस अड्डा।संवाद
झज्जर। हरियाणा पुलिस कारपोरेशन की तरफ से नए बस अड्डे पर पेंट का काम किया जाएगा। इस पर लगभग 1,97,822 रुपये तक का खर्चा आएगा। पुलिस कारपोरेशन की तरफ से ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद साढे़ तीन माह में इसका काम पूरा किया जाएगा।
नए बस अड्डे पर कई साल से पेंट नहीं हुआ है। वहीं प्लास्टर भी खराब हाे रहा है। रोडवेज ने मुख्यालय से अनुमति मांगी थी जिसके बाद हरियाणा पुलिस कारपोरेशन को जिम्मेदारी दी गई। सोमवार तक टेंडर मांगे गए हैं। इसके बाद तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। जिस फर्म को यह काम दिया जाएगा, उसे साढे़ तीन माह में काम पूरा करना होगा।
अप्रैल 2016 में झज्जर को नए बस स्टैंड की सौगात मिली थी। शहर में निर्मित बस स्टैंड व कर्मशाला के लिए करीब 38 एकड़ भूमि है जिसमें से कर्मशाला का निर्माण 10 एकड़ में किया गया है। नया बस स्टैंड 18 बेज का बना हुआ है।