{"_id":"696aa93a3c79194b9b0605f8","slug":"the-new-amrit-bharat-express-will-start-from-the-18th-and-will-also-have-a-stop-at-bahadurgarh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120371-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 से नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, बहादुरगढ़ में भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 से नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, बहादुरगढ़ में भी होगा ठहराव
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय रेलवे ने उत्तर-पूर्व और उत्तर भारत को जोड़ने वाली एक नई रेल सेवा की शुरुआत की है। कामाख्या (असम) से रोहतक (हरियाणा) के बीच चलने वाली कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का उद्घाटन 18 जनवरी को किया जाएगा।
ट्रेन को सुबह 11 बजे कामाख्या रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसका बहादुरगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा। बहादुरगढ़ वासियों और रेलवे यात्रियों ने इसका स्वागत किया है। कामाख्या जाने वाले श्रद्धालुओं में खुशी है।
असम में गुवाहाटी के पास स्थित कामाख्या देवी मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में सबसे प्रसिद्ध है। कामाख्या जाने के लिए बहादुरगढ़ वासियों को अब परेशानी नहीं होगी। फिलहाल रोहतक से गुवाहाटी तक 525 रुपये लगते हैं। कामाख्या तक का किराया ट्रेन संख्या अनुसार अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि ट्रेन अमृत भारत रेल के साथ संचालित होगी और इसका रखरखाव कामाख्या में आरबीपीसी के सहयोग से किया जाएगा। ट्रेन पूरी तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चलेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव
लंबे सफर के दौरान यह ट्रेन रंगिया, बारपेटा रोड, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी जंक्शन, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज, टुंडला, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रात 2:47 बजे पहुंचेगी और 2:52 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन अपने अंतिम गंतव्य रोहतक जंक्शन पर सुबह 4 बजे पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। ट्रेन सेवा पूर्वोत्तर राज्यों को हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी और लंबी दूरी के यात्रियों को एक बेहतर, आधुनिक रेल विकल्प उपलब्ध कराएगी।