फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Municipal Council will construct streets and roads in the city wards with an expenditure of Rs 5.50 crore.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद शहर के वार्डों में 5.50 करोड़ से गलियों व रोड का कराएगा निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council will construct streets and roads in the city wards with an expenditure of Rs 5.50 crore.
29jjrp02- कोसली रोड की तरफ जाने वाला मार्ग जिसका निर्माण नगर परिषद कवाएगा। संवाद
नगर परिषद ने फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी की बैठक में प्रस्ताव किए पारित, जल्द जारी होंगे टेंडर
विज्ञापन


झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शहर के विभिन्न वार्डों में जल्द ही गलियों, रोड व ड्रेन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी की बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी है। जल्द ही इन निर्माण कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
इन विकास कार्यों पर 5.49 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इनमें से कुछ कालोनियां ऐसी भी हैं जिनको सरकार ने कुछ समय पहले ही वैध किया था। वहां पर ब्लाक की गलियों बनाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य अधिकतर वार्डों में सीसी वाली गलियों बनेंगी।
विज्ञापन

खास तौर पर गुरुद्वारा चौक से कोसली रोड तक सीसी रोड के निर्माण करवाया जाएगा। यह रोड काफी समय से टूटी पड़ा है और जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में यहां पानी जमा हो जाता है। इस रोड के निर्माण पर 99.12 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गलियों का करवाया जाएगा निर्माण
वार्ड नंबर-1 में कोकला से गोविंद सैनी सहित अन्य ब्रांच गलियों व ड्रेन का निर्माण, वार्ड नंबर एक में महाराजा होटल के पीछे बच्चन यादव के मकान से महावीर ठेकेदार के मकान सहित अन्य ब्रांच गलियों का निर्माण, वार्ड नंबर दो में कालू जाटव से कचहेरी सैनी के मकान और मुख्य रोड से डॉ. मीना दलाल के मकान तक सीसी निर्माण, वार्ड नंंबर तीन में भीम गुजर से किशोरी के मकान सहित, वार्ड नंबर-4 लाल सिंह कालोनी पार्ट-3 में जग्गू से दीपक शेरिया और रोहताश मेहरा से नील अहलावत, राजेश के मकान तक ब्लाक की गलियों का निर्माण, वार्ड नंबर-6 में बेदू बिजलीवाले के मकान से सुरेश सिंघल के मकान तक सीसी, वार्ड नंबर-7 में कच्चा बादली रोड पर विजय पंडित के मकान तक ब्लाक की सड़क का निर्माण, वार्ड नंबर-7 में यश दुल्हेडा से प्रवीण और अतर के मकान से काले गांधी के मकान तक गली निर्माण, वार्ड नंबर-7 में पप्पू के मकान से पवन गूगन के मकान तक सीसी गली का निर्माण, वार्ड नंबर-14 में दीवान के मकान से वीरेंद्र कौशिक के मकान सहित अन्य सीसी गली का निर्माण, वार्ड नंबर-16 में बिजेंद्र के मकान से मांगेराम कुम्हार के मकान तक सीसी गली का निर्माण, वार्ड नंबर-19 में बिजेंद्र गहलावत के मकान से सर्विस स्टेशन नजदीक शांति निकेतन स्कूल तक सीसी गली का निर्माण, वार्ड नंबर-18 में जय सिंह के मकान से हरक्यूलस जिम तक सीसी गली निर्माण, वार्ड नंबर-6-9 में मातू सुरेश के मकान से महेंद्र आटा चक्की तक गली निर्माण, वार्ड नंबर-4 में देव नगर-तीन में विभिन्न ब्लाक की गलियों का निर्माण, वार्ड नंबर-7 में सिकंदरपुर रोड से सतपाल पहलवान के मकान और संजय पहलवान के मकान से मिश्रा के मकान तक सीसी गली का निर्माण , वार्ड नंबर-एक में मेडिकेयर अस्पताल से सुखबीर के मकान सहित अन्य गलियों का निर्माण, वार्ड नंबर-4 में जयहिंद कालोनी में कुलदीप के मकान से मंदिर तक गली का निर्माण, वार्ड नंबर-9 में साहिल गुप्ता के मकान से चौहान वकील के मकान तक सीसी का निर्माण, गुरुद्वारा चौक से कोसली रोड तक सीसी निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed