{"_id":"696ea18cd91cb1bc5205a791","slug":"the-municipal-council-removed-encroachments-from-medical-road-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130789-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने मेडिकल रोड से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने मेडिकल रोड से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
19jjrp20- मेडिकल रोड पर हटाया गया अतिक्रमण। संवाद
झज्जर। नगर परिषद की शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। सोमवार को भी नगर परिषद ने मेडिकल रोड से अतिक्रमण हटाने का काम किया। इसकी शुरुआत महर्षि दयांनद स्टेडियम से की गई जहां पर फुटपाथ पर काफी लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था।
बुलडोजर की सहायता से पक्के निर्माण तोड़ने का काम किया। यह अभियान पुरानी तहसील रोड तक चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने सुभाष नगर के पास बुलडोजर की सहायता से एक निर्माणाधीन पक्के निर्माण को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद महिला ने इसका विरोध कर दिया।
पुलिस व टीम सदस्यों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसकी सूचना टीम सदस्यों ने ईओ व अन्य अधिकारियों को दी लेकिन टीम अपनी कार्रवाई किए बिना वापस ही लौट गई।
विज्ञापन
नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मेडिकल रोड पर अतिक्रमण हटाया गया है। मंगलवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।