फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The morgue will be brought back to life with a cost of 14 lakh rupees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 14 लाख की लागत से मुर्दा घर में आएगी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The morgue will be brought back to life with a cost of 14 lakh rupees.
फोटो-54: बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल का मोर्चरी भवन। संवाद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ स्थित मोर्चरी भवन का जल्द ही रेनोवेशन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मोर्चरी भवन का नवीनीकरण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से डिपोजिट वर्क के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत बजट पीडब्ल्यूडी विभाग को ट्रांसफर किया जाएगा। बजट प्राप्त होते ही पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। मोर्चरी में प्रतिदिन औसतन दो से तीन शव का पोस्टमार्टम किया जाता है।
विज्ञापन

लंबे समय से मोर्चरी भवन और इससे सटे गैस मेनिफोल्ड भवन की हालत जर्जर बनी हुई है। बरसात के मौसम में छत से पानी टपकने, दीवारों में दरारें आने और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल ने बताया कि मोर्चरी भवन के रेनोवेशन के लिए 14 लाख रुपये का बजट पास हो चुका है। इस राशि से भवन में जरूरी सुधार कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed