फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The missing man's body was found, murder suspected

लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 05 Jun 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेरी (झज्जर)
ब्यूरो/अमर उजाला बेरी (झज्जर) Updated Fri, 05 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन

बेरी थाने के अतंर्गत आने वाले गांव धांधलान के जलघर में एक युवक का शव मिला है। युवक का शव जलघर में पड़ा होने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

विज्ञापन


बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जलघर में शव की सूचना मिलने पर डीएसपी जगत सिंह , एसएचओ तेलुराम, डीघल चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन


मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 35 वर्षीय बलजीत निवासी धांधलान बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। जिसके चलते परिजनों ने उसकी तलाश की फिर भी उन्हें कोई पता नहीं चला।

वीरवार सुबह गांव के ही जलघर में गए तो युवक के कपड़े मिले तो परिजनों ने सोचा की युवक का शव जलघर में ही है और जलघर में ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक तो पता नही लगा बाद में युवक का शव फूल कर ऊपर आ गया और जब परिजनों ने शव की सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। क्योंकि युवक के साथ गए उसके साथी फरार हैं। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed