फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The miscreants first took a lift from the young man and then snatched the car on the way to the pistol point

युवक से बदमाशों ने पहले लिफ्ट ली, फिर रास्ते में पिस्टल प्वाइंट पर छीन ली गाड़ी

Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The miscreants first took a lift from the young man and then snatched the car on the way to the pistol point
बहादुरगढ़। अपने एक साथी की गाड़ी लेकर दिल्ली जा रहे एक युवक से तीन बदमाशों ने पहले लिफ्ट ली और बाद में पिस्टल प्वाइंट पर उसकी गाड़ी छीन ली। यही नहीं उसे डरा धमका कर गाड़ी में ही चुपचाप बैठाए रखा और बाद में दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के पास उसे नीचे उतारकर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना आसौदा पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव मोखरा निवासी अनिल किसी कार्य के लिए शनिवार रात को रोहतक से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार हो दिल्ली की ओर जा रहा था। रोहतक से उसकी गाड़ी में तीन युवकों ने लिफ्ट ले ली। अनिल का कहना है कि जब वह रोहद टोल के पास पहुंचा तो उसी दौरान गाड़ी में बैठे तीनों युवकों ने उसे पिस्टल प्वाइंट पर ले लिया और जबरन उसकी गाड़ी छीन ली। बताया गया है कि इसके बाद वे कार चालक को पिस्टल प्वाइंट पर ही डराते हुए दिल्ली की तरफ ले गए और आजादपुर मंडी के पास ले जाकर उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। बाद में वे उसकी गाड़ी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले में आसौदा पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर इस संबंध में कार्रवाई की जा रहा है। जिस युवक अनिल से गाड़ी छीनने की वारदात हुई है, उससे भी आरोपियों के हुलिये के बारे में पता किया जा रहा है। जहां से उक्त युवकों को अनिल ने अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी थी और जहां उसे दिल्ली में छोड़ा गया है वहां से सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जाएगी। मामले की जांच के लिए पुलिस कई एंगल पर काम में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed