{"_id":"68d066529839a7dce9036538","slug":"the-market-will-be-buzzing-today-on-the-first-navratri-vehicle-property-and-jewellery-markets-will-get-wings-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117643-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले नवरात्र पर आज झूमेगा बाजार, वाहन, प्रॉपर्टी और आभूषण बाजार को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले नवरात्र पर आज झूमेगा बाजार, वाहन, प्रॉपर्टी और आभूषण बाजार को लगेंगे पंख
Mon, 22 Sep 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को प्राॅपर्टी, ऑटो मोबाइल, आभूषण की बिक्री से बाजार में धनवर्षा होगी। व्यापारियों के अनुसार पहले दिन बहादुरगढ़ में 8 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। इसके लिए व्यापारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। बाजारों और दुकानों को लाइटिंग से सजाया गया है।
नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार को भी बाजारों में भीड़ लगनी शुरू हो गई। ऑटो मोबाइल कारोबारियों के मुताबिक बहादुरगढ़ में 5 करोड़ के वाहनों की डिलिवरी होगी। जबकि नवरात्र सीजन में वाहनों की डिलिवरी लेने के लिए 60 बुकिंग हो चुकी है।
इस लिहाज से व्यापारी बेहद खुश हैं। वहीं ज्वेलर्स के यहां भी लोग बुक कराए आभूषण लेंगे। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार, बहादुरगढ़ में पहले नवरात्र पर तीन करोड़ से अधिक के आभूषण की बिक्री होगी।
विज्ञापन
ऑटो मोबाइल बाजार
नवरात्र के पहले दिन के लिए ऑटोमोबाइल बाजार में 5 करोड़ के वाहनों की एडवांस बुकिंग हुई है। बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कार शोरूम के मैनेजर देवेंद्र ने बताया कि उनके यहां पहले नवरात्र पर 8 कारों की डिलिवरी दी जाएगी। नवरात्र के दौरान 30 बुकिंग अभी हो चुकी है, अभी और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बाजार में अधिक पसंद की जाने वाली कार इस समय ओरा, ड्यूल सीएनजी एक्सटर्र, क्रेटा व ग्रैंड आई-10 नियोस हैं। दोनों मेें सीएनजी है। वहीं दोपहिया वाहनों के शोरूम संचालक नरेश राठी ने बताया कि पहले नवरात्र पर 12 बाइकों की डिलिवरी दी जाएगी। नवरात्र में बाइक लेने के लिए 15 की बुकिंग की गई है। अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
सर्राफा कारोबार
विवाह से पूर्व सगाई, रोकना आदि की रस्में भी शुरू हो जाएंगी। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि सोने और हीरे में वेडिंग सीजन को देखते हुए कई नए डिजाइन बाजार में उतारे गए हैं। नवरात्र के पहले दिन सर्राफा बाजार में 3 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।