फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   the market decorated by rakhi

राखी के लिए सजा बाजार, नहीं पहुंच रहे ग्राहक

Thu, 08 Aug 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
the market decorated by rakhi
रेलवे रोड पर सजी राखियों की दुकानें। - फोटो : Bahadurgarh
इस बार रक्षा बंधन का पर्व स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को मनाया जाएगा। अभी रक्षा बंधन के त्योहार एक सप्ताह शेष है। बाजार में राखियों का बाजार सज गया है, लेकिन दुकानदारों के मुताबिक अभी बाजार में ग्राहक राखी खरीदने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोग खरीदारी के लिए दो-तीन दिन पहले ही बाजार में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर जहां राखी बांधती है वहीं भाई भी अपनी बहन के लिए उसकी रक्षा का प्रण लेता है।
विज्ञापन

यहां लगी हैं राखियों की दुकानें: शहर के रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड़, मेन बाजार, पुराना कमेटी चौक, झज्जर रोड के अलावा नजफगढ़ रोड और दिल्ली-रोहतक रोड पर राखियों की दुकानें सज गई हैं। रेलवे रोड पर दुकान लगाकर बैठे संजय शर्मा ने बताया कि वे हर सीजन के हिसाब से यहां पर काफी समय से दुकान लगाते हैं। रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक होने के चलते उन्होंने राखी की दुकान लगाई है, लेकिन एक भी ग्राहक दुकान पर खरीदारी के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोग खरीदारी के लिए त्योहार से तीन दिन पहले पहुंचते हैं। इन तीन दिनों में उनकी दुकान पर एक भी राखी नहीं बचती। इस बार भी कुछ ऐसा ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में छाई हैं बच्चों के लिए कार्टून राखियां: मेन बाजार के दुकानदार रविंद्र वर्मा बताते हैं कि अधिकतर महिलाएं रेशम का धागा खरीदती हैं। जबकि बच्चों में काटूर्न वाली राखियों का क्रेज ज्यादा रहता है। इस बार भी कार्टून राखियां काफी आई हैं। इन दिनों कीवा की राखी की कीमत 150 रुपये है। जबकि सज्जन नाम की राखी 90 रुपये, टेडी बीयर और लाइट वाली घड़ी की राखी 150 रुपये, केवल टेडी बीयर वाली राखी 25 रुपये, गाना बजने वाली राखी 40 रुपये की है। दुकानदार ने बताया कि टेडी बीयर और लाइट वाली घड़ी की राखी लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं, लेकिन अभी खरीदारी नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed