{"_id":"645563cea9b80806d70a4477","slug":"the-journey-till-sohna-palwal-will-be-easier-you-will-get-relief-jhjhar-news-c-17-1-144587-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सोहना-पलवल तक का सफर होगा और आसान, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सोहना-पलवल तक का सफर होगा और आसान, मिलेगी राहत
Sat, 06 May 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 06 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र से साेहना, पलवल जाना अब और आसान हो जाएगा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ सोनीपत से पलवल तक बनने वाले हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जरूरत के आधे से अधिक जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है। जमीन अधिग्रहण में आ रही बाधाएं भी जल्द ही दूर हो जाएंगी। यह रेल मार्ग न केवल हरियाणा के लिए बल्कि दिल्ली के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉर्पोरेशन सोहना, मानेसर और खरखौदा के रास्ते पलवल को सोनीपत से जोड़ेगा। यात्री और माल यातायात के लिए यहां ब्रॉड गेज डबल रेलवे लाइन की सुविधा होगी। यह पृथला स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और पलवल, पाटली, सुल्तानपुर, असौधा और हरसाना कलां स्टेशनों पर भारतीय रेलवे को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह परियोजना खरखोदा, मानेसर और सोहना के औद्योगिक केंद्रों के लिए फायदेमंद होगी और हरियाणा के इस क्षेत्र के विकास में मदद करेगी। परियोजना को सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है। बहादुरगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल हाड़ा को जन सूचना अधिकार के तहत के मिली जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि अर्जन का 52 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
इस रेल कॉरिडोर पर आसौदा गांव के निकट बनने वाला न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर होगा। हालांकि आसौदा और आसपास के ग्रामीण नई लाइन को भारतीय रेल के पहले से ही मौजूद आसौदा रेलवे स्टेशन से सीधे जोड़ने की मांग करते रहे हैं। रेल यात्री समिति ने नए कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
यह परियोजना हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के हाथ में है। इसकी लंबाई 121.742 किमी होगी। यह मुख्य रूप से एट-ग्रेड और बाकी एलिवेटेड होगा। कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि नई लाइन पर न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन केवल एक हाल्ट रेलवे स्टेशन के रूप में प्रस्तावित है। सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर पर प्रस्तावित न्यू आसौदा रेलवे स्टेशन से मौजूदा आसौदा रेलवे स्टेशन की दूरी लगभग एक किलोमीटर होगी।
यहां बनेंगे स्टेशन
इस परियोजना की वर्तमान डीपीआर के अनुसार, सोनीपत-पलवल रेल कॉरिडोर पर कुल 16 स्टेशन बनेंगे। इनमें सोनीपत के पास पहला स्टेशन हरसाना कलां और पलवल के पास पृथला होगा।पृथला, सिलानी, सोहना, धुलावट, चांदला डूंगरवास, मानेसर, न्यू पातली, बाढ़सा, देवरखाना, बादली, मांडोठी, न्यू आसौदा, जसौर खेड़ी, खरखोदा, ताड़कपुर, हरसाना कलां
वर्जन
रेल कॉरिडोर बन जाए और इस पर रेल यातायात आरंभ हो जाए तो लाखों यात्रियों को सुविधा होगी, लेकिन सरकार को परियोजना पूरी करने के लिए तेजी से काम करना चाहिए। गुड़गांव और फरीदाबाद की ओर जाने के लिए पानीपत की ओर से आने वाली मालगाड़ियों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा और वे राजधानी के बाहर-बाहर से ही गंतव्य के लिए निकल जाएंगी। जिससे दिल्ली में प्रदूषण करने में भी मदद मिलेगी।
-सतपाल हाडा, अध्यक्ष, रेल यात्री समिति