फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The journey is one-way...recovery is all-round

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफर एकतरफा...वसूली चौतरफा

Mon, 03 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The journey is one-way...recovery is all-round
-फोटो 54 : अविनाश कुमार
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर करीब एक माह से अंधी लूट मची हुई है। प्लाजा पर लगे एंट्री गेट स्कैनर खराब हैं। इससे वाहन चालकों के एकतरफा सफर के ही दोगुने से अधिक पैसे कट रहे हैं। टोल मैनेजर भी इस बात से वाकिफ हैं लेकिन उन्होंने एचएसआईआईडीसी की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

केएमपी पर प्रति किलोमीटर सफर के हिसाब से चालकों को शुल्क देना होता है। इसके लिए टोल के एंट्री पॉइंट पर लगा स्कैनर या रीडर गाड़ी पर लगे स्टीकर को स्कैन करता है। इसके बाद जिस टोल से गाड़ी बाहर निकलती है उतनी दूरी का शुल्क कट जाता है। हालांकि, पिछले एक माह से यह व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से कुंडली की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। नियम के हिसाब से एकतरफा सफर पर वाहन चालक के 73 रुपये टोल कटने चाहिए लेकिन 280 रुपये तक वसूली हो रही है। यानि वाहन चालक को 207 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। अधिक टोल वसूली से वाहन चालकों में नाराजगी है। उनका कहना है, टोल कटने का मैसेज भी काफी दूर जाने के बाद फोन पर आता है। इससे वे मौके पर शिकायत भी नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज 40 से 60 हजार वाहन गुजरते हैं
अनुमान के मुताबिक, केएमपी टोल प्लाजा से हर रोज 40 से 60 हजार वाहन प्रवेश और निकासी करते हैं। इनमें से अगर 25 प्रतिशत वाहनों के साथ भी एंट्री और एग्जिट पर अवैध वसूली हो जाए तो हर रोज लाखों रुपये के वारे-न्यारे हो रहे हैं।
केएमपी रूट के ज्यादातर स्कैनर खराब

वाहन चालक अविनाश ने बताया कि वे गत दिवस बहादुरगढ़ से पलवल की तरफ गए। खलीलपुर टोल प्लाजा क्राॅसिंग पर उनका 165 रुपये का टोल कटा। जब वे 24 घंटे में वापस आए तो फिर 200 रुपये टोल कट गया।अविनाश कहते हैं केएमपी रूट पर ज्यादातर स्कैनर के यही हाल हैं।
जानें क्या हैं टोल दरें
केएमपी एक्सप्रेस-वे 135 किलोमीटर लंबा है। इस पर कुल 12 टोल प्लाजा हैं। इनमें 10 एंट्री-एग्जिट पॉइंट हैं। केएमपी पर सफर करने के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल का भुगतान करना होता है। 31 मार्च 2025 से केएमपी पर चलने वाले एलएमवी को 1 रुपये 84 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल का भुगतान करना होता है। वहीं, एलसीवी, एलजीवी और मिनी बस के लिए 2 रुपये 97 पैसे और ट्रक व बसों के लिए 6 रुपये 23 पैसे प्रति किलोमीटर का टोल लिया जाता है।

..........

वर्जन-

-केएमपी पर महीने भर से यह समस्या आ रही है। एचएसआईआईडीसी केएमपी टोल का संचालन करती है।सिस्टम में सुधार के लिए कहा गया है लेकिन सरकारी ढर्रा ऐसा है कि विभाग टोल सिस्टम सुधारने को तैयार ही नहीं है।
-बिजेंद्र जायसवाल, टोल मैनेजर, केएमपी, बहादुरगढ़।

............

-फोटो 54 : अविनाश कुमार

-फोटो 54 : अविनाश कुमार

-फोटो 54 : अविनाश कुमार

-फोटो 54 : अविनाश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed