फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The joint monitoring team inspected the Mungeshpur drain and closed 14 out of 35 pollution points

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुंगेशपुर ड्रेन पर संयुक्त मॉनिटरिंग टीम ने किया निरीक्षण, 35 में से 14 प्रदूषण बिंदु किए बंद

Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 01 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The joint monitoring team inspected the Mungeshpur drain and closed 14 out of 35 pollution points
-फोटो 63 : मुंगेशपुर ड्रेन का निरीक्षण करते विभिन्न विभागों के अधिकारी। स्रोत बोर्ड
बहादुरगढ़। यमुना के जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए शहर में कवायद की जा रही है। मुंगेशपुर ड्रेन में कहीं पर भी सीवर और नालों का पानी सीधा डालने की मनाही है। इसको लेकर शहर से गुजर रही मुंगेशपुर ड्रेन पर संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग टीम ने निरीक्षण किया। इसमें कई विभागों अधिकारी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान ड्रेन किनारे रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान शहर में 35 जगहों पर नाले व सीवर कनेक्शन सीधे ड्रेन में जुड़े पाए। इनमें से 14 पर कार्रवाई हुई है। बाकी 21 पॉइंट बकाया हैं। इनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि ड्रेन को पूरी तरह जल प्रदूषण से मुक्त करने की कोशिश है।
विज्ञापन


ड्रेन में जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों भी कार्रवाई की गई थी। अब फिर से इस दिशा में कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटूराम नगर के आसपास ड्रेन में सीवर और नालों के कनेक्शन लोगों ने जोड़े हैं। कनेक्शन को तोड़ते हुए अधिकारियों ने आमजन को चेतावनी दी है कि यदि फिर से ड्रेन में सीवर या नाले का कनेक्शन जोड़ा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वह ड्रेन के पानी को गंदा न करें। इससे जल प्रदूषित होता है।

विभागीय अधिकारियों ने 35 स्थानों में से 14 प्रदूषण बिंदू को पहचान कर उसे बंद किया है। संयुक्त टीमों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसआईआईडीसी, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीम में शामिल रहे। इन सीवर कनेक्शनों का पानी सीधे ड्रेन में न जाए इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed