{"_id":"5e499b148ebc3ee59f22930d","slug":"the-issue-of-corruption-in-jhajjar-municipality-will-resonate-in-the-assembly-jhjhar-news-rtk5425924103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजेगा झज्जर नगरपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजेगा झज्जर नगरपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा
विज्ञापन
The issue of corruption in Jhajjar municipality will resonate in the assembly
- फोटो : Jhjhar
नगरपालिका झज्जर में पनप रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे की गूंज अब विधानसभा में भी सुनाई देगी। शहर विधायक गीता भुक्कल ने विधानसभा में भेजे गए अपने सवालों में इसे प्रमुखता से शामिल किया है। विधानसभा में गीता भुुक्कल दमकल भवन, मोबाइल टॉयलेट रखरखाव, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान सहित अन्य मामलों को सुबूतों के साथ रखेंगी। भुक्कल द्वारा मामला उठाए जाने के बाद रोहतक नगर निगम की तर्ज पर यहां भी एसआईटी जांच की उम्मीद है। एसआईटी जांच अगर यहां पर होती है तो अधिकारियों व ठेकेदारों समेत कई लोग इसमें फंस सकते हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पिछले दिनों शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज से भाजपा के ही तीन पार्षद भी मिल चुके हैं।
नशे पर भी सरकार को घेरेंगी भुक्कल
भुक्कल ने कहा कि एक समय था जब नशे की वजह से पड़ोसी राज्य पंजाब को उड़ता पंजाब कहा जाता था और हरियाणा नशे से बिल्कुल अछूता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में जिस तरह से हरियाणा में नशे ने युवाओं को अपनी जकड़ में ले लिया है उससे ऐसा लगता है कि अब आने वाले दिनों में हरियाणा को भी उड़ता हरियाणा कहा जाएगा। यह कहना है हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल का। भुक्कल के अनुसार इस बार विस सत्र में हरियाणा में बढ़ते नशे का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा।
जनहित से जुड़े ये सवाल भी शामिल
भुक्कल ने जनहित के 32 सवाल लगाए हैं, उनमें से जितने पर भी मंजूरी मिलेगी। उन सभी को जोर-शोर से विस में उठाया जाएगा। इन मुद्दों में छुछकवास बाईपास, झाड़ली-मोहनबाड़ी, खानपुर खुर्द के लिए ओवरब्रिज, झज्जर की ठोस कचरा प्रबंधन नीति को विस में जोरशोर से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार ने हर जिले में नर्सिंग कॉलेज व मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात कही है, लेकिन झज्जर में कहा और कब यह खोले जाएंगे।