{"_id":"6941c1c68755709e8f042fc1","slug":"the-incomplete-construction-of-the-community-center-will-be-completed-and-the-cost-has-increased-to-up-to-75-lakhs-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119577-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चौपाल का अधूरा निर्माण होगा पूरा, 75 लाख तक लागत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चौपाल का अधूरा निर्माण होगा पूरा, 75 लाख तक लागत बढ़ी
विज्ञापन
-फोटो 54 : सैनीपुरा चौपाल को दिखाते भाजपा नेता जसबीर सैनी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़।
सैनीपुरा की सात बिस्वा चौपाल का 75 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा होगा। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने बताया कि उन्होंने कई महीने पहले मुख्यमंत्री से सुंदरीकरण की मांग की थी। इस पर पहले डी-प्लान के तहत साढ़े पंद्रह लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी लेकिन यह राशि पर्याप्त नहीं थी।
उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ के तीन पानों में आठ बिस्वा की चौपाल पहले से बन चुकी है जबकि पांच बिस्वा की चौपाल का निर्माण स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से किया है। सैनीपुरा की सात बिस्वा चौपाल का निर्माण अधूरा था। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जाए।
सैनी ने बताया कि विभाग की ओर से 75 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है जिससे चौपाल को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि कार्य किसी सक्षम एजेंसी को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ की कोई भी चौपाल नवीनीकरण से वंचित नहीं रहेगी।