{"_id":"6096e5958ebc3ec0d95c43bc","slug":"the-impact-of-the-news-the-police-made-the-shutter-of-the-liquor-contract-welding-jhjhar-news-rtk6077160126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर : पुलिस ने शराब ठेके के शटर को कराया वैल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर : पुलिस ने शराब ठेके के शटर को कराया वैल्डिंग
विज्ञापन
झज्जर। लॉकडाउन लागू होने के बाद भी शराब के ठेकों से शटर काट कर उनके अंदर से शराब बेची जा रही थी। शनिवार को अमर उजाला में लॉक डाउन की उड़ रही धज्जियां शटर काटकर बेची जा रही शराब शीर्षक से प्रकाशित हुए समाचार के बाद सुबह ही शहर पुलिस की टीम ने शराब के ठेकों की जांच की। जिन ठेकों के शटर काटे गए थे, उन्हें तुरंत प्रभाव से बंद कराने के लिए कहा तो उन्हें ठेका संचालकों ने वेल्डिंग करवा कर बंद कर दिया गया है।
लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेकों पर शराब की बिक्री को बंद कर दिया गया था। उसके बाद भी शराब के ठेकों से शराब की बिक्री निरंतर रूप से जारी थी। लॉक डाउन के नियमों की धज्जियां उड़ रही थी। बाजारों में केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें ही खुल रही हैं और शराब के ठेकों के शटर काटकर उनके अंदर से शराब की बिक्री निरंतर जारी थी। लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से इस पर रोक लगाने की दिशा में कोई कठोर कदम नहीं उठाया जा रहा था। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित शराब के ठेकों के शटर काटकर उनके अंदर से इतना स्थान बनाया गया था कि अंदर बैठा करिंदा उसके अंदर से शराब की बोतल बाहर दे सकें और पैसे ले सकें। अमर उजाला ने जब इस मुद्दे को उठाया तो पुलिस ने सख्ती बररते हुए ठेकों पर निगरानी बढ़ा दी है।
ठेकों के शटरों में बनाई गई खिड़की बंद कराई गई हैं। इन पर निरतंर रूप से निगरानी रखी जा रही है। अगर किसी भी शराब के ठेके पर लापरवाही दिखाई दी तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
- राजेश कुमार, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।