फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The ill health of a young man sitting on hunger, was taken to Hospital at night.

अनशन पर बैठे एक युवक की बिगड़ी तबीयत, रात को ही अस्पताल ले जाया गया

Sun, 04 Oct 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
The ill health of a young man sitting on hunger, was taken to Hospital at night.
अनशन पर बैठे जहांगीरपुर के युवक। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। जहांगीरपुर गांव की समस्याओं के समाधान की मांगों को लेकर अनशन के छठे दिन एक युवक की तबीयत रात के समय बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार प्रभुदयाल सोनी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से युवक को झज्जर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि जांच और उपचार के बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात अनशन पर बैठे दीपक कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर बादली से नायब तहसीलदार प्रभुदयाल सोनी और पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हालत नाजुक देखते हुए एंबुलेंस की मदद से उसे झज्जर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच की तो दीपक का ब्लड प्रेशर सामान्य से ज्यादा पाया गया। रात के समय ही दीपक का उपचार किया गया और सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि छुट्टी मिलने के बाद एक बार फिर से दीपक अनशन पर बैठ गया। वहीं दूसरे युवक अनिल का स्वास्थ्य भी खराब होने लगा है। दूसरी ओर युवकों को समर्थन देने के लिए ऊंटलौधा के युवक भी अनशन स्थल पर पहुंचे। सचिन ऊटलौंधा ने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन से समाधान कराने की मांग की है। गांव की महिलाओं की संख्या भी बढ़ने लगी है। गौरतलब है कि जहांगीरपुर गांव के दो युवक के गंदे पानी की निकासी, पेयजल सुविधा और लिंक रोड के निर्माण की मांग को लेकर गांव में 6 दिनों से अनशन पर हैं। जहांगीरपुर गांव विधायक कुलदीप वत्स का गोद लिया गांव भी है।
विज्ञापन

मांगों को पूरा करने का दिया है आश्वासन
ग्रामीणों की मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया है, लेकिन ग्रामीण अनशन पर ही बैठे हैं। गंदे पानी के तालाब को खाली किया जा रहा है, जबकि अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। शुक्रवार रात एक युवक की तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन अब सामान्य है। चिकित्सकों की टीम भी अनशन स्थल पर युवाओं की तबीयत की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रभुदयाल सोनी, नायब तहसीलदार बादली।
करवाया जाएगा गांव की समस्याओं का समाधान
विधायक आदर्श योजना के पैसे के तहत गांव की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। मैंने घोषणा की है कि विधायक आदर्श गांव योजना के तहत मिले पूरे पैसे को जहांगीरपुर गांव की तीनों समस्याओं के समाधान के लिए लगाया जाएगा।
-कुलदीप वत्स, विधायक बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed