फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The heat of Nautapa continues, but now the humidity will torment for three days

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौतपा की तपिश जारी, मगर अब तीन दिन सताएगी उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The heat of Nautapa continues, but now the humidity will torment for three days
बहादुरगढ़। मंगलवार को नौतपा का तीसरा दिन रहा। इस दौरान लोग इसकी तपिश से तो बच रहे, लेकिन अब उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है। हालांकि धूप भी तेज नहीं थी। आसमान में बादल तो कभी हल्की धूप निकल रही है। आगे तीन दिन भी उमस रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 30 और 31 मई को भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


25 जून से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन ही 47.2 एमएम बारिश हुई थी। इससे मौसम सुहावना बना रहा। इसके बाद अगले ही दिन सोमवार की सुबह 4.8 एमएम बारिश हुई। तीसरे दिन मंगलवार को सुबह के समय आसमान मेें हल्के बादल छाए रहे। दोपहर के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को हवा में नमी की मात्रा 44 से 76 प्रतिशत तक रही। हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। 28 और 29 मई को उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed