फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The government is providing urban facilities in 22 Mahagrams of the state: Minister Pawar

प्रदेश के 22 महाग्रामों में शहरी सुविधाएं दे रही है सरकार : मंत्री पंवार

Thu, 26 Jun 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The government is providing urban facilities in 22 Mahagrams of the state: Minister Pawar
बहादुरगढ़। प्रदेश के 22 महाग्रामों में सरकार शहरी सुविधाएं देने का काम कर रही है। हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के 2200 गांव में तालाबों को पक्का करने का काम किया जा रहा है। यह कहना है हरियाणा के पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार का। वे बुधवार को बहादुरगढ़ में भाजपा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संविधान हत्या दिवस एवं काला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एक तरफ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 19 हजार तालाबों में से करीब 6 हजार तालाबों को जीर्णोद्धार के लिए चिन्हित किया गया है। पहले चरण में 2200 तालाबों को पक्का करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के हर गांव में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाई जा रही है ताकि विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि पूर्व की भूपेंद्र हुड्डा सरकार के समय में क्राइम रेशों बहुत ज्यादा था। नायब सरकार के समय में क्राइम रेशों कम हुआ है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों पर क्राइम फैलाने के बयान पर भी कृष्णलाल पंवार ने जमकर निशान साधा। पंवार ने कहा कि दुष्यंत चौटाला जुम्मा-जुम्मा 7 महीने पहले हमारी सरकार के साथ ही थे। वह उपमुख्यमंत्री थे। दुष्यंत चौटाला को ऐसी बयान बाजी करने से पहले अपने अंदर झांक लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंवार ने कांग्रेस की पूर्व की सरकारों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर का हमेशा अपमान किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहेब के खिलाफ चुनाव प्रचार तक किया था और इंदिरा गांधी ने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया था। भाजपा और नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब का हमेशा सम्मान किया है। आज काला दिवस के माध्यम से युवाओं को भाजपा कांग्रेस के अत्याचारों से अवगत करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed