फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The goods train derailed from the track, the railway was disrupted for two and a half hours

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, ढ़ाई घंटे बाधित रहा रेलमार्ग

Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The goods train derailed from the track, the railway was disrupted for two and a half hours
बहादुरगढ़। दिल्ली के शकूरबस्ती से रोहतक की तरफ जा रही मालगाड़ी का एक पहिया बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया। मालगाड़ी से एक सांड के टकराने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे के कारण दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर ढाई घंटे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। दो पैसेंजर ट्रेनें और तीन एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चली। रेलवे ट्रेक को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद डीआरएम मौके पर पहुंचे। दिल्ली मंडल के तकनीकी दल ने ट्रैक को ठीक कर रेलमार्ग सुचारू कराया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे हुई। मालगाड़ी के एक कर्मचारी ने बताया कि यह हादसा एक सांड़ के माल गाड़ी से टकराने के कारण हुआ है। सांड़ नाहरा-नाहरी फ्लाईओवर के पास टकराया। इसके बाद गाड़ी 725 मीटर दूर तक ट्रैक से उतरी। आखिरी से तीसरा डिब्बा ट्रैक से उतर गया। जिससे रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय रेलवे टीम मौके पर पहुंची। घटना की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई। आधा घंटे बाद नई दिल्ली मंडल से इंजीनियर की टीम पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद तकनीकी कार्य शुरू किया। डीआरएम डिंपी गर्ग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तकनीकी अधिकारियों की टीम के साथ मौका मुआयना किया और जानकारी ली। इंजीनियरों की टीम ने ट्रैक से उतरे डिब्बों को करीब ढाई घंटे बाद ठीक किया गया। इसके बाद संचालन सुचारू किया गया। रेलवे विभाग की तरफ से घटना के कारणों की हर पहलुओं से जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है जो इसकी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन माल गाड़ी में तैनात गार्ड की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। गार्ड ने बताया कि उन्होंने जैसे ही गाड़ी को ट्रैक से उतरते देखा तुरंत गाड़ी के आखिरी से तीसरे डिब्बे के बाद प्रेशर कम कर दिया और इन डिब्बों को मालगाड़ी से अलग कर दिया। इस कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ अन्यथा हादसे की गंभीरता बढ़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई गाड़ियां प्रभावित, यात्री रहे परेशान
माल वाहक गाड़ी के आखिरी से तीसरा डिब्बा पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। दो पैसेंजर ट्रेनें और तीन एक्सप्रेस ट्रेन बाधित रही। इनमें छिंदवाड़ा एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस व गोरखधाम एक्सप्रेस शामिल हैं। इन तीनों गाडिय़ां का बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक है। हतक-दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर ट्रेन भी बाधित रही। इन ट्रेनों के देरी से चलने से इनके यात्री घंटो परेशान रहे। गर्मी में बुरा हाल रहा।



वर्जन...
भविष्य में इस तरीके के हादसे ना हों, इसके लिए रेलवे ट्रैक के पास फेंसिंग अथवा लोहे की ग्रिल लगाने पर विचार किया जाएगा, ताकि आवारा पशु रेलवे ट्रैक तक ना पहुंच सकें। लोगों को भी रेलवे लाइन क्रॉस करने के लिए चिन्हित किए गए स्थानों का ही प्रयोग करना चाहिए। ताकि किसी तरह के हादसों से बचा का सके।


-डिंपी गर्ग, डीआरएम, उत्तर रेलवे



वर्जन...

घटना की वजह माल गाड़ी से सांड टकराना रहा। सांड टकराते ही गाड़ी के आखिरी से तीसरा डिब्बा पटरी से उतर गया। तुरंत उक्त डिब्बों को रेलवे स्टेशन पर अलग किया गया। इस बीच रेल यातायात बाधित रहा।

-यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।




-फोटो 51 : रेलवे टै्रक से उतरा मालगाड़ी का पहिया।

-फोटो 52 : रेलवे टै्रक से उतरा मालगाड़ी का पहिया।

-फोटो 55 : घटना के दौरान रेलवे स्टेशन पर टीम के साथ पहुंचे डीआरएम डिंपी गर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed