फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The girl died under suspicious circumstances, the young man was held hostage

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवती की संदिग्ध हालात में माैत, युवक को बंधक बनाया

Mon, 30 Jun 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 30 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The girl died under suspicious circumstances, the young man was held hostage
बेरी। पाना बैठान में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिलते ही उसका दोस्त अपनी मां के साथ उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि वहां लड़की के परिजनों ने उसकी मां के साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन

लड़की की माैत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवा दिया और मां व बेटे को पुलिस चाैकी ले आई। बताया जा रहा है कि बेरी की लड़की की दोस्ती लड़के के साथ करीब 13 साल पहले हुई थी। दोनों फोन पर बातें करते थे। रविवार को लड़की की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलते ही लड़का अपनी मां के साथ युवती के घर बेरी में पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां उसे बंधक बना लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मां और बेटे को पुलिस चौकी लेकर आई। लड़के के पिता का कहना है कि जब उसका लड़का 10वीं कक्षा में दुजाना के निजी स्कूल में पढ़ता था तो लड़की 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। वहीं दोनों में दोस्ती हो गई थी। लड़की ने 12वीं की पढ़ाई भी झज्जर में की और दिल्ली के बतरा कॉलेज से बीएस नर्सिंग का कोर्स किया। लड़के के पिता ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिजनों ने उसके लड़के व पत्नी के साथ मारपीट की और लड़के को बंधक बनाया। मामला प्रेम प्रसंग के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed