{"_id":"6712fa9bfd7c8ae67d0fa524","slug":"the-fire-in-the-warehouse-did-not-extinguish-even-after-40-hours-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110580-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 40 घंटे बाद भी नहीं बुझी गोदाम में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 40 घंटे बाद भी नहीं बुझी गोदाम में लगी
Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के सेक्टर-16 स्थित एक केमिकल गोदाम में वीरवार की सुबह 10 बजे लगी आग शुक्रवार देर रात तक भी सुलगती रही।
40 घंटों बाद भी आग नहीं बुझ पाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के 8 कर्मचारी दूसरे दिन भी आग बुझाने में जुटे रहे। वीरवार को फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियों और 100 कर्मचारियों ने आग को काबू तो किया, लेकिन पूरी तरह आग दूसरे दिन भी नहीं बुझ पाई। इस आग की चपेट में आने से सड़क पर खड़े बिजली और स्ट्रीट लाइट खंभे भी पूरी तरह जल गए। सड़क पर भरे पानी में भी केमिकल के कारण आग लगनी शुरू हो गई थी। जिसे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत से काबू किया।
वीरवार की सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-16 स्थित 155 नंबर प्लाट में स्थित केमिकल गोदाम में आग लग गई थी। आग ने कुछ ही समय में भीषण रूप ले लिया था। आग बुझाने में न केवल बहादुरगढ़ से बल्कि सोनीपत, रोहतक, सांपला, झज्जर, गुरुग्राम व दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी। केमिकल गोदाम में आग के कारण साथ लगती कपड़े की फैक्टरी के प्रथम तल पर भी आग पहुंच गई थी। हालांकि यहां पर समय रहते आग को काबू किया गया। इससे सामान जलने से बच गया, लेकिन फैक्टरी में हल्का-फुल्का नुकसान जरूर हुआ।