फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The fire driver in the moving truck saved his life by jumping

चलते ट्रक में लगी आग चालक ने कूद कर बचाई जान

Mon, 29 Mar 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
The fire driver in the moving truck saved his life by jumping
रात के समय ट्रक में लगी आग। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। नेशनल हाईवे-334बी पर शनिवार रात को एक चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हाजसे की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन उस समय तक ट्रक का अगला हिस्सा व केबिन जल चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा निवासी राधेश्याम अपना ट्रक लेकर गिरावड़ गांव में जा रहा था। जब वह गिरावड़ गांव के पास पहुंचा तो शार्ट सर्किट की वजह से उसके ट्रक में आग लग गई। उसने तुरंत ट्रक को रोका और उससे कूद गया। इसके बाद दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल केंद्र प्रभारी बिजेंद्र डागर ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ी मौके पर भेज दी गई थी। शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed