फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The fate of 42 candidates from four assembly constituencies will be decided today.

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार विधानसभा क्षेत्र के 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 05 Oct 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 05 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
The fate of 42 candidates from four assembly constituencies will be decided today.
झज्जर/बहादुरगढ़। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता शनिवार को मतदान कर अपना फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे। जिले की चारों विधानसभा सीट से इस बार 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। चारों विस क्षेत्र के करीब 8 लाख 17 हजार 255 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। झज्जर सीट पर जहां कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हैं, वहीं बाकी तीनों विस सीट बेरी, बादली और बहादुरगढ़ में इस बार निर्दलीय चुनाव परिणाम बदल सकते हैं। इस बार जिले की हॉट सीट बादली पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन


जिले की चार विधानसभा सीट झज्जर आरक्षित, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ सीट हैं। इनमें से झज्जर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच सीधी टक्कर है। कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल तीन बार से लगातार विधायक हैं और चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं भाजपा से जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना चुनाव मैदान में हैं। वह इससे पहले निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन इस बार भाजपा से टिकट मिला है। पिछली बार भी भाजपा यहां से दूसरे नंबर पर थी। इस बार के चुनावी समीकरण पिछली बार के मुकाबले से अलग हैं। कांग्रेस जहां लोकसभा चुनाव में मिली 40 हजार से ज्यादा मतों की लीड से उत्साहित है, वहीं भाजपा इस बार चुनाव जीतकर बदलाव की तलाश में है। झज्जर विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 93 हजार 671 मतदाता हैं, जो शनिवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


बेरी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां भी मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है। पिछले पांच बार से लगातार विधायक बनते आ रहे डाॅ. रघुवीर कादियान कांग्रेस के टिकट पर और भाजपा प्रत्याशी संजय कबलाना चुनाव मैदान में हैं। हालांकि बाहरी प्रत्याशी का ठप्पा शुरुआत से ही उन पर भारी पड़ रहा है। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमित डीघल भी मैदान में डटे हैं। वह कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रत्याशियों को टक्कर देते हुए साफ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत सुहाग भी अपने आपको मैदान में मान रहे हैं। आप प्रत्याशी सोनू अहलावत को अहलावत खाप का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

बहादुरगढ़ सीट पर बहुकोणीय, बादली विस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ सीट पर बहुकोणीय मुकाबला बना हुआ है, जबकि बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस-भाजपा में आमना-सामना होगा। दोनों स्थानों पर निर्दलीय भी राजनीतिक हिसाब-किताब बिगाड़ सकते हैं। बहादुरगढ़ में भाजपा से दिनेश कौशिक, तो कांग्रेस से राजेंद्र सिंह जून मैदान में हैं। वहीं इनेलो-बसपा से शीला नफे सिंह राठी, आम आदमी पार्टी से कुलदीप छिकारा, निर्दलीय के तौर पर राजेश जून और रमेश दलाल मैदान में हैं। बहादुरगढ़ पूरी तरह हॉट बनी हुई है। मुकाबला बहुकोणीय बन रहा है। बहादुरगढ़ में 2 लाख 47 हजार 141 मतदाता हैं, जबकि बादली में एक लाख 90 हजार मतदाता हैं। बादली में भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय में कड़ा मुकाबला है। यहां से भाजपा से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ चुनाव लड़ रहे हैं, तो कांग्रेस से कुलदीप वत्स मैदान में हैं। वहीं गुलिया चौबीसी से पंचायती उम्मीदवार अजीत गुलिया विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed