फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The effigy of Punjab Chief Minister and Rahul Gandhi was burnt

पंजाब के मुख्यमंत्री व राहुल गांधी का पुतला फूंका

Thu, 16 Sep 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The effigy of Punjab Chief Minister and Rahul Gandhi was burnt
भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी का पुतला फूंक कर रोष जताया। शहर के आंबेडकर चौक पर काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इकट्ठा हुए कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी व मुख्यमंत्री पंजाब अमरेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलनकारियों को भड़काने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में नहीं आंदोलन हरियाणा व दिल्ली में जाकर करो। इस बात पर भाजपा के कार्यकर्ता व नेता भड़क गए और शहर के आंबेडकर चौक पर दोनों नेताओं का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलनकारी काफी दिनों से अपना आंदोलन कर रहे हैं जो कि प्रायोजित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आम आदमी को परेशान करने का कार्य कर रहे है जबकि भाजपा की हरियाणा सरकार ने गन्ने का भाव पूरे देश में सबसे ज्यादा किसानों को दिया है। इसके अलावा तिलहन दलहन व खाद्य पदार्थों की के भाव भी हरियाणा में सबसे सही हैं। वहीं भावांतर भरपाई योजना के तहत किसान अपनी फसलों को मंडियों में बेच रहे हैं और मुनाफा कमा रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान, बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, आनंद सागर, केशव सिंघल, प्रेम धनखड़, प्रदेश प्रवक्ता डॉ, महेश चौहान, सुनीता धनखड़, अशोक राठी और सुनीता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed