{"_id":"65b68a116b0ec5f4dd00f1b4","slug":"the-dream-of-developed-india-will-come-true-dr-banwari-lal-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107503-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत का सपना होगा साकार : डॉ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत का सपना होगा साकार : डॉ. बनवारी लाल
Sun, 28 Jan 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
झज्जर स्थित श्री कृष्ण यादव धर्मशाला में रविवार को कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र
झज्जर। हरियाणा के सहकारिता,जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को झज्जर स्थित श्री कृष्ण यादव धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ''''''''मन की बात'''''''' के 109 वे संस्करण को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन से विकसित भारत का सपना साकार करने की दिशा में हर वर्ग को मजबूती के साथ देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष का भाग्य उज्ज्वल है क्योंकि लंबे समय बाद अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हुई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने करोड़ लोगों को एकता के सूत्र में बांधा है। इस अवसर पर नगरपरिषद के चेयरमैन जिले सिंह,सैनी, बावल नगरपालिका के पूर्व प्रधान अमर सिंह महलावत, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, बावल नगरपालिका के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह चौकन, भाजपा मंडल अध्यक्ष बावल अमरजीत सिंह और झज्जर मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल,अतर सिंह यादव, पंकज एडवोकेट, रामफल सैनी, धर्मवीर राठौर उपस्थित थे।