फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The decision to hold Mahila Mahapanchayat in front of Parliament is wrong: Rakesh

संसद के सामने महिला महापंचायत करने का फैसला गलत : राकेश

Thu, 25 May 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
The decision to hold Mahila Mahapanchayat in front of Parliament is wrong: Rakesh
बहादुरगढ़। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों द्वारा 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करने के फैसले को हरियाणा कुश्ती महासंघ के महासचिव डा. राकेश कोच ने निंदनीय बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसद के सामने यदि महिलाएं इस तरह का प्रदर्शन करती हैं तो वह बड़े शर्म की बात होगी। संसद किसी एक पार्टी की नहीं है बल्कि सभी राजनीतिक पार्टियों व देशवासियों की है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहलवानों ने जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक मार्च निकाला था। इसमें पहलवान विनेश फोगाट ने 28 मार्च को नए संसद भवन के सामने शांतिपूर्ण महिला महापंचायत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के खिलाफ होगा। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। राकेश कोच ने जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना को एक बार फिर से राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि धरने की शुरुआत से ही इसमें राजनीति हो रही है। डा. राकेश कोच ने हरियाणा की खाप पंचायतों से आह्वान किया कि वे इसमें शामिल न हों। उन्हें देश की मान-मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का विरोध तो समझ में आता है, लेकिन देश की संसद के सामने ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए। संसद में किसी पार्टी विशेष के नेता नहीं होते बल्कि सभी पार्टियों के नेता मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी संसद भवन के बाहर महिला महापंचायत होगी वह देश विरोधी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed