{"_id":"63f7c7c409c2ff58e1045ec4","slug":"the-decision-to-adopt-the-legal-process-was-taken-in-the-panchayat-that-lasted-for-hours-jhjhar-news-c-17-1-75574-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घंटों चली पंचायत में लिया कानूनी प्रक्रिया अपनाने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घंटों चली पंचायत में लिया कानूनी प्रक्रिया अपनाने का फैसला
विज्ञापन
बादली। गांव बुपनियां में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा जिले की एक ग्रामीण लड़की से अदालत में शादी करने के मामले में अब पंचायत ने मामले को कानूनी तरीके से निपटाने का फैसला लिया है। इसके लिए पंचायत ने प्रशासन से भी मदद मांगी है। गांव बुपनियां में वीरवार को इसी मामले में खापों की पंचायत का आयोजन किया गया था।
पंचायत से पहले खाप प्रतिनिधियों ने गांव के सरपंच के यहां लड़के के परिजनों से बातचीत की। जहां बताया गया कि लड़के का परिवार फरीदकोट जाकर अपने लड़के से मिला था और उससे इस शादी को तोड़ने को कहा। लेकिन लड़के ने उनकी बात नहीं मानी। काफी देर तक लड़के के परिजनों से बातचीत करने के बाद खाप पंचायतों ने गांव की ही एक चौपाल में पंचायत का आयोजन किया। मामले की गंभीरता व तनावपूर्ण माहौल को भांपते हुए गांव में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। करीब दो घंटे तक खापों की पंचायत चली। इस दौरान लड़के के परिजनों को भी पंचायत में आने के लिए सूचना भेजी गई। लेकिन काफी देर तक वे नहीं आए तो खाप की तरफ से ही पुलिस से संपर्क किया गया। बाद में डीएसपी राहुल देव शर्मा पुलिस सुरक्षा में लड़के के चाचा को लेकर पंचायत के बीच पहुंचे। इस बीच खाप पंचायतों को पहले ही पुलिस की तरफ से निर्देश दे दिए गए थे कि पंचायत में लड़के के परिजनों के साथ किसी भी प्रकार से न तो ऊंची आवाज में बात की जाए और न ही उन पर दबाव बनाया जाए। खाप प्रतिनिधियों की तरफ से जब इस बारे में पूरा आश्वासन मिलने के बाद ही पुलिस सुरक्षा में लड़के के चाचा वहां पहुंचे और स्पष्ट रूप से कहा कि लड़का परिजनों की बात नहीं मान रहा। सामाजिकता के नाते वह पंचायत के साथ हैं।
इसके बाद खाप पंचायत में इस मामले में लड़के के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया गया। इसके लिए प्रशासन से भी पंचायत का साथ दिए जाने की बात कही गई। बता दें कि सेना में कार्यरत बुपनियां गांव के समुदाय विशेष के लड़के ने जिले के ही एक गांव की लड़की के साथ शादी कर ली थी। लड़का फरीदकोट में कार्यरत है। आरोप है कि पहले लड़की का धर्म परिवर्तन कराया गया और उसके बाद लड़की से शादी रचाई गई। शादी के दस्तावेज पर बतौर गवाह के रूप में गांव के ही दो लड़कों के हस्ताक्षर भी बताए गए हैं। पंचायत में यह भी कहा गया कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि दस्तावेज पर जो गवाह के रूप में हस्ताक्षर हुए हैं, वे असलियत में ही गांव के युवकों के हैं या नहीं। जिन युवकों के बतौर गवाह हस्ताक्षर बताए गए हैं उन्होंने पंचायत में खड़े होकर दस्तावेज पर अपने हस्ताक्षर होने से स्पष्ट रूप से इन्कार किया है।
विज्ञापन
वर्जन-
लड़के ने अपने परिवार वालों की बात मानने से इन्कार कर दिया। गांव के दो युवकों की भी शादी के समय दस्तावेज पर गवाही की बात सामने आई है। लेकिन वे इन्कार कर रहे हैं। जब कोई धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो उसकी सूचना गांव की पंचायत व प्रशासन को भी भेजी जाती है। लेकिन वह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। इसी को आधार बनाकर अब पंचायत ने कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है।
- विनोद गुलिया, प्रधान गुलिया खाप
बुपनिया गांव में पंचायत होने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसी सूचना पर पुलिस यहां पहुंची। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोगोंं का आगाह किया गया है कि किसी भी धर्म के प्रति अफवाह न फैलाई जाए और कानून को कोई भी अपने हाथ में न ले।
- राहुल देव शर्मा, डीएसपी झज्जर