फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The death of a child from drowning in canal, bhadurgarh news

नहर में डूबने से बालक की मौत

Mon, 23 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव डाबोधा में रविवार की शाम पांव फिसलने से एक 6 वर्षीय बालक नहर में गिर गया। पानी में छटपटाने के बाद बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

गांव डाबोधा का निवासी मानव (6) पुत्र वीरेंद्र रविवार को अपनी दादी के साथ खेतों में गया हुआ था। खेतों के पास से ही हूडा माइनर गुजर रही है। जब उसकी दादी खेत में काम कर रही थी, तो मानव खेलता खेलता नहर के पास पहुंच गया। इसी बीच अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नहर में गिर गया। पानी में गिरते ही वह खूब छटपटाया। कुछ देर बाद जब दादी और आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा था बचाव कार्य शुरू किया। पानी से निकालने के बाद उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना पर परिजनों में गम की लहर दौड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के लिए शव को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भिजवा दिया गया। फिलहाल इस मामले में 174 के तहत कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed