फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   the dead body of the married woman found hanging on the noose, the case registered on 5 persons

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत पांच पर केस दर्ज

Sun, 29 Aug 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
the dead body of the married woman found hanging on the noose, the case registered on 5 persons
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के जौहरी नगर में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना सहित कई तरह के आरोप लगाए हैं। लाइनपार थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान करीब 31 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

संतोष दिल्ली की निवासी थी। करीब साढ़े 6 साल पहले जौहरी नगर निवासी सुनील के साथ उसकी शादी हुई थी। शुक्रवार की शाम उसका शव फंदे पर लटका देखा गया। अस्पताल में ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। संतोष के मायके वालों को सूचना दी गई। शनिवार को मायके पक्ष के लोग बहादुरगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कमलेश ने कहा है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी संतोष को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज को लेकर बार-बार उससे झगड़ा और मारपीट की जाती थी। उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्हें शक है कि बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर गंभीरता से जांच करे तो मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। लाइनपार थाने से मामले के जांच अधिकारी महेश कुमार ने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिया है। पति सुनील, जेठ, जेठानी, सास और ननद पर आरोप है। शिकायत के आधार केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed