{"_id":"65f1e4d9d80b5b685009757b","slug":"the-creator-of-the-world-is-it-in-your-mind-why-did-you-create-the-world-the-devotees-danced-on-it-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108674-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन मे समाई, काहे को दुनिया बनाई पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन मे समाई, काहे को दुनिया बनाई पर झूमे श्रद्धालु
Wed, 13 Mar 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में 192वां श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन ने बताया कि ज्ञानी व्यक्ति दूसरे को सुख देकर स्वयं आनंदित होता है। श्री सुंदरकांड वाचक देवेश शर्मा के साथ योगेश रंजन, भारत भूषण नंदा, दिनेश दुजाना, ताराचंद भूटानी, डॉ. धर्मराज यादव, सुधांशु हंस, सुनील चुघ, सतीश वर्मा, सुषमा तनेजा, सुरेश गाबा, उर्मिला तनेजा, विशन वधवा, संतोष शर्मा, हर्षिता काठपालिया, प्रिया तनेजा, किरण शर्मा, सृष्टि रंजन, सोनिया मल्होत्रा, नीलम गाबा, उमा गुलाटी, राधिका गंभीरिया, भावना काठपालिया, अनिल छाबड़ा, हर्ष चावला, संतोष हंस सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर दिनेश दुजाना, ताराचंद भूटानी, देवेश शर्मा, योगेश रंजन ने भजनों की प्रस्तुति दी। ताराचंद भूटानी, राजेंद्र वधवा ने रखके मन में विश्वास, नाम मैया का ले ले, तेरे काम आएगा, भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत उमंग खुराना ने किरण अरोड़ा एवं चुघ परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर समिति के प्रधान हिमांशु हंस, डॉ. रूपचंद अरोड़ा, वीके शर्मा, पदम खट्टर, निखिल सलूजा, वेद खत्री, रुद्र कौशिक, प्रदीप काठपालिया, कृष्ण लाल मदान, मुकेश मिस्त्री, सुभाष वर्मा, आनन्द कुमार, रमेश प्रधान लखेरा समाज, टोनी सैन, दिपांशु छाबड़ा, सक्षम वर्मा, मनोज गुप्ता, बंटी खत्री, हेमन्त वर्मा, जय प्रकाश गुप्ता, नितिन कुमार, वंशू वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन