{"_id":"585ac3354f1c1b8e03e3a3a6","slug":"the-country-s-economy-in-favor-of-white-put-a-stamp-chandigarh-corporation-elections-dhankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सफेद अर्थव्यवस्था का पक्षधर, चंडीगढ़ निगम चुनाव ने लगाई मोहर : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सफेद अर्थव्यवस्था का पक्षधर, चंडीगढ़ निगम चुनाव ने लगाई मोहर : धनखड़
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की एकतरफा जीत ने इस बात को प्रमाणित कर दिया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का जनता को भरपूर समर्थन है। कृषि मंत्री बुधवार को झज्जर डीआरडीए हाल में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक लेने उपरांत पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
धनखड़ ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों का जनादेश नोटबंदी के फैसले पर इस बात की मोहर है कि पूरा देश सफेद अर्थव्यवस्था के पक्ष में है। उन्होंने कहा पूरी उम्मीद है निकट भविष्य में फरीदाबाद व भिवानी सहित अन्य शहरी निकाय के चुनावों में भी भाजपा के पक्ष में इसी प्रकार के समर्थन की मोहर लगेगी। नेशनल हराल्ड के मामले में सरकार की ओर से की जा रही कार्यवाही के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। विपक्ष ने अगर कहीं कोई गलती नहीं की तो उन्हें घबराहट क्यों है।
ऐतिहासिक होगी गढ़ी सांपला की सुशासन रैली
कृषि मंत्री धनखड़ ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर गढ़ी सांपला में आयोजित होने वाली सुशासन रैली को लेकर झज्जर जिले के विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों में उत्साह है उससे प्रतीत होता है कि गढ़ी सांपला की सुशासन रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि बिना किसी भेदभाव के सरकार बनने के दो साल के अंतराल में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेशवासियों को दी है।
विज्ञापन
छारा गांव पहुंच जताया शोक
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव छारा पहुंचकर मृतक राज सिंह दलाल व सज्जन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने मृतक के घर पहुंचकर उन्हें श्रदधांजलि अर्पित की और पीडित परिवार को ढांढस बंधाई। उन्होंने कहा कि दुख की इस घडी में वे उनके साथ हैं। इस मौके पर बहादुरगढ़ ब्लाक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि युदधवीर भारद्वाज, पूर्व विधायक दरियाव सिंह राजौरा, धर्मेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।