फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Congress party suffered a humiliating defeat after bringing the no-confidence motion: Dushyant Chautala

अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Congress party suffered a humiliating defeat after bringing the no-confidence motion: Dushyant Chautala
20jjrp16- पार्टी कार्यालय में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्
झज्जर। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर प्रतिक्रिया देते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। विपक्ष और सत्ता पक्ष का गठजोड़ सदन की कार्रवाई का मजाक बना रहा है और जनहित से जुड़े मुद्दे गायब हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला शनिवार को झज्जर जिले में धन्यवादी दौरे के दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दुष्यंत और जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने जुलाना रैली की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

दुष्यंत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने भगत सूरसेन की जयंती पर पुष्प अर्पित किए। पत्रकारों के सवालों के जवाब में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर विपक्ष काम कर रहा है। बदहाल कानून व्यवस्था पर सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि आज बीजेपी सरकार की नाकामियों की वजह से प्रदेश का प्रत्येक जन दुखी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है और स्थापना दिवस पर जेजेपी ने जुलाना में सफल आयोजन किया। उन्होंने कहा कि अब तक 9 जिलों में पहुंचकर उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का अवसर मिला है।

वह बाकी बचे जिलों में भी जल्द पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश जाखड़, जिला प्रभारी कर्नल एसएस राठी, जिलाध्यक्ष संजय, उपेंद्र कादियान, प्रवक्ता विकास पराशर, भूपेंद्र गहलावत, मिंटू ठेकेदार, नसीब भारतीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article