फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The condition of the road from Bahadurgarh bypass to Siddhipur village is bad.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ बाईपास से सिद्दिपुर गांव की सड़क की हालत खस्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The condition of the road from Bahadurgarh bypass to Siddhipur village is bad.
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ बाईपास से सिद्दिपुर जाने वाली सड़क टूटी। संवाद - फोटो : shrinagar news
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बाईपास से सिद्दिपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। सड़क से रोड़ियां बाहर निकल आई हैं। गड्ढे बने हुए हैं। मार्ग से न केवल दुपहिया बल्कि चार पहिया वाहन लेकर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। दिनभर मार्ग पर धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन

यहां वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क से निकली रोड़ियों के कारण कई बार दुपहिया वाहन गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गड्ढों में फंसकर वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

वाहन चालक सुमित कुमार, कृष्ण शर्मा, विकास गहलोत, अशोक कुमार, विपिन अग्रवाल ने बताया कि बहादुरगढ़ बाईपास से सिद्दिपुर तक जाना बेहद मुश्किल भरा सफर है। यह दूरी मात्र दो से ढाई किलोमीटर है और यह दूरी तय करने में 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों ने संंबंधित विभाग और नेताओं से मांग की है कि इस मार्ग का निर्माण कराया जाए। यहां से प्रतिदिन दिल्ली के जाफरपुर, गुरुग्राम जाने के लिए वाहन चालक आते-जाते हैं। वाहनों में पंचर होने की समस्या यहां सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed