फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The cold has increased, demand for warm clothes has increased in the market.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बढ़ी सर्दी, बाजार में गर्म कपड़ों की मांग तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The cold has increased, demand for warm clothes has increased in the market.
फोटो 65: ठंड बढ़ने के बाद बाजार में दुकान पर गर्म कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। बढ़ती सर्दी को चलते बाजार में गर्म कपड़ों की मांग में तेजी आई है। पिछले दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते बाजारों में स्वेटर, जैकेट, हुडीज, मफ्लर, और महिलाओं के ऊनी शॉल और स्टॉल की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर गर्म कपड़ों के बाजार सज गए हैं। बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को पूरे दिन दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही और महिलाओं ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते सोमवार से ठंड और बढ़ जाएगी। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
मंद चली हवा, प्रदूषण का स्तर बढ़ा
बहादुरगढ़। शनिवार को प्रदूषण से राहत मिलने के बाद रविवार को फिर एक्यूआई ऑरेंज जोन से बढ़कर महरूम रंग में पहुंच गया और एक्यूआई 439 दर्ज किया गया। हालांकि, सुबह स्मॉग कम रहा। शनिवार को हवा की गति 16 से 18 किलोमीटर दर्ज हुई थी और एक्यूआई 300 दर्ज किया गया था। रविवार को हवा 4 से 6 किलोमीटर की गति से चली। इसके कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed