फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The city will again face traffic jams

Jhajjar-Bahadurgarh News: फिर जाम से जूझेगा शहर

Wed, 25 Sep 2024 06:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
The city will again face traffic jams
झज्जर।आठ दिन बाद त्यौहारी सीजन शुरू हो रहा है, लेकिन अब तक शहर के बाजारों में न तो पार्किंग की व्यवस्था हुई है। ऐसे में बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहक सड़कों पर ही वाहन खड़ा करने को मजबूर होंगे और शहर जाम से जूझेगा। बाजार में पर्याप्त शाैचालय भी नहीं हैं जो बने हैं उनकी हालत बदहाल है। हर साल त्योहारी सीजन में सुधार के दावे होते हैं लेकिन समस्या जस की तस रहती है।
विज्ञापन

इस बार त्यौहारी सीजन तीन अक्तूबर से शुरू हो रहा है। तीन अक्तूबर को पहले नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा जाे नंवबर तक चलेगा। नवरात्र के बाद दशहरा, अहोई, करवा चाैथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज समेत कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में बाजारों में काफी भीड़ रहेगी लेकिन अब तक नगर परिषद की तरफ से बाजार में न तो पार्किंग का इंतजाम किया गया है।मुख्य बाजार में बने एकमात्र शौचालय की हालत ही सबसे ज्यादा खराब है। शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले साल भी आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार भी पार्किंग न होने के कारण दिक्कत आएगी। पुलिस प्रशासन भी दिपावली से दो से तीन दिन पहले ही आंबेडकर चौक, दिल्ली गेट और सिलानी गेट पर बेरीगेट्स लगाता है ताकि बडे़ वाहन अंदर नहीं आए, लेकिन उसके बावजूद लोग अपने वाहन लेकर अंदर घुस जाते हैं। इस कारण पूरे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन



बाजार के एकमात्र शौचालय की हालत खराब
बाजार में डाकखाने के पास एकमात्र शौचालय है, लेकिन उसकी हालत सबसे ज्यादा बदत्तर है। यहां पिछले कई दिनों से सफाई नहीं की गई है। शहर के शौचालय नगर परिषद ने ठेके पर दिए हुए हैं, लेकिन सफाई न होने के कारण वह बदबू मार रहे हैं। इंसान अंदर भी नहीं जा सकता। शौचालयों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद नगर परिषद अधिकारियों का ध्यान इस तरफ बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन
जहां तक बाजार के शौचालय का सवाल है तो वहां ठेकेदार ने कर्मचारी लगा रखा है। यदि सफाई नहीं हो रही है तो ठेकेदार को नोटिस दिया जाएगा। पार्किंग के लिए शहर में जगह नहीं है। त्यौहारी सीजन के नजदीक कोई वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।
मनदीप जांगड़ा, एमई, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed