फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The city's light fused rain, recorded 220 complaints, jhajjar news

बारिश से शहर की बत्ती गुल, दर्ज हुई 220 शिकायतें

Sat, 28 Jan 2017 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 28 Jan 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ बृहस्पतिवार को हुई बारिश से पिछले दो दिन से शहर की बत्ती गुल रही। लाइनों में आए फॉल्ट की वजह से शुक्रवार को शहर में ब्लैक आउट के हालात बन गए। बिजली सप्लाई प्रभावित होने की वजह से बाजार में कार्य प्रभावित रहा। साइबर कैफे, प्रिंटिंग प्रेस और कार्ड छपाई की दुकानों पर कोई कार्य सप्लाई बाधित होने की वजह से नहीं हो सका। फॉल्ट इतनी अधिक संख्या में थे कि बिजली निगम के कर्मचारी पूरे दिन फॉल्ट ढूंढते ही रह गए। वहीं बारिश के दौरान सप्लाई चालू रहने के चलते हुए शार्ट-सर्किट से काफी जगहों पर तो बिजली की केबल भी जल गई। वहीं बिजली सप्लाई बाधित होने के चलते शहर के काफी इलाकों में दैनिक कार्य प्रभावित रहे।

निगम में दर्ज हुई 220 शिकायतें
बिजली के निगम के शहरी फीडर के शिकायत केंद्र में शुक्रवार को 220 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से बिजली निगम के द्वारा केवल 126 शिकायतों का समाधान ही हो सका। शिकायत रजिस्टर में दर्ज शिकायत के अनुसार झज्जर रेलवे स्टेशन पर भी बृहस्पतिवार रात से ही बिजली सप्लाई बाधित हो चुकी है। वहीं देशवाल कॉम्पलेक्स, पुराना बस अड्डा क्षेत्र में भी पिछले दो दिन से बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई है। जिसके चलते लोगों को यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये बोले दुकानदार
1. दलाल साइबर कैफे के संचालक सन्नी दलाल ने बताया कि वर्तमान हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा वैकेंसी निकाली हुई हैं, जिसके लिए ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। शुक्रवार को पहुंचे काफी संख्या में युवाओं के फार्म बिजली नहीं होने के कारण नहीं भरे जा सके। वहीं अभी शनिवार को बिजली सप्लाई चालू होने की भी उम्मीद नहीं है। बिजली निगम को भी इस बारे में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. डीके आर्ट्स के संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। लोग कार्ड की डिमांड के लिए दुकान पर आ रहे हैं लेकिन पिछले दो दिन से बिली सप्लाई नहीं होने के कारण धंधा ठप्प पड़ा हुआ है। बिजली नहीं होने के कारण ना तो कोई डिजाइन तैयार किया रहा और ना ही कोई कार्ड छप पाया है।



बिजली निगम के एसडीओ उमेद सिंह ने बताया कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश की वजह से बड़ी संख्या में फॉल्ट आ गए हैं। उन्हें उम्मीद है शनिवार सुबह तक सभी जगह बिजली की सुचारु सप्लाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed