{"_id":"68c08f183fd05b0b7800225f","slug":"the-city-roads-are-damaged-after-the-rain-and-no-repairs-are-being-done-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117357-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद शहर की सड़कें जख्मी, नहीं हो रही मरहम पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद शहर की सड़कें जख्मी, नहीं हो रही मरहम पट्टी
Wed, 10 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 63 : बहादुरगढ़ की ऑटो मार्केट की सड़क की हालत। बारिश बंद होने के बाद भी भरा है पानी। संवाद
बहादुरगढ़। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से मुख्य सड़कों के साथ शहर की लगभग सभी सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। बहादुरगढ़ बाईपास पर बने फ्लाईओवर की तो हालात बेहद खराब है। इसे बने हुए भी मात्र 10 महीने हुए हैं। सड़क पर एक स्थान से बैठ गई है।
पॉश इलाके सेक्टर-2, 6 और 7 की सड़कों पर भी गड्ढे बन गए हैं। शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली दिल्ली-रोहतक रोड पर अनेक स्थानों पर गड्ढों का आकार बढ़ गया है। इसके चलते हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पैचवर्क नहीं किए जाने से सड़कें बदहाल होती जा रही हैं।
बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर से लेकर सेक्टर-6 मोड़ के बीच में पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के नीचे एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है। यह 10 से 15 फुट चौड़ा और दो से तीन फुट गहरा है। इससे आगे बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे भी हालात बेहद खराब हैं। इससे 20 कदम की दूरी पर टैक्सी स्टैंड और इससे आगे लाल चौक, सिविल अस्पताल के नजदीक और फिर सेक्टर-6 चौक पर सड़क टूटी हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-2, ऑटो मार्केट, सेक्टर-6, नजफगढ़ रोड, बालौर चौक, नाहरा-नाहरी रोड़ पर बने फ्लाईओवर समेत अन्य कई सड़कों की हालत बदतर है। गड्ढों को भरने के लिए लोगों ने अधिकारियों से शिकायत भी की है। बीच-बीच में पीडब्ल्यूडी विभाग ने दिल्ली-रोहतक रोड पर कई बार रोड़ियां डाली, लेकिन अब वे बाहर निकल गई हैं। ऑटो मार्केट में भी सड़कों की हालत बेहद खराब है।
नगर परिषद सीमा में सड़कों पर बने गड्ढों को जल्द ही भरवाने का कार्य किया जाएगा। जहां पर भी सड़कों पर गड्ढे बने हैं उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें ठीक कराया जाएगा।
- सरोज राठी, चेयरपर्सन, नप, बहादुरगढ़।
बारिश का मौसम समाप्त हो गया है। जल्द ही दिल्ली-रोहतक रोड पर बने गड्ढों को भरने का काम किया जाएगा। बारिश के दौरान भी कई स्थानों पर गड्ढों में रोड़ियां डालकर उन्हें भर दिया गया था। जहां पर भी अब यह रोड़ियां निकली हैं, उनको भर दिया जाएगा।
- अनिल रोहिल्ला, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, बहादुरगढ़।