{"_id":"67febde5de64b84c9e02aa54","slug":"the-chapter-of-jjp-inld-coming-together-is-closed-ajay-chautala-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-120722-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजेपी-इनेलो के एक होने की चैप्टर हो चुका क्लोज : अजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी-इनेलो के एक होने की चैप्टर हो चुका क्लोज : अजय चौटाला
Wed, 16 Apr 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
15jjrp10- जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
झज्जर। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने भविष्य में इनेलो और जेजेपी के एक होने की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी तरफ से यह चैप्टर पूरी तरह से क्लोज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जेजेपी और इनेलो रेलगाड़ी की अलग-अलग पटरियां हैं, जिनका मेल होना मुश्किल हीं नही बल्कि नामुमकिन है। वह मंगलवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
पत्रकारों से बातचीत में अजय चौटाला ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन अब से पहले आधा दर्जन बार किया जा चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री का यहां के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेना एक तरह से जनता की आंखों में धूल झोंके जाने के समान है। हवाई जहाज यदि उड़ाना ही था तो इसको कोई भी मंत्री यहां आकर उड़ा सकता था। प्रधानमंत्री के यहां आने की कतई जरूरत नहीं थी। वक्फ बोर्ड कानून पर चौटाला ने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा हमेशा ही इस प्रकार की कार्रवाई करती रही है और आगे भी ऐसा भाजपा करती रहेगी। कांग्रेस सीएलपी लीडर काफी लंबे समय बाद भी घोषित न किए जाने के सवाल पर कटाक्ष करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि आज हम किस कांग्रेस की बात करते हैं। यह वहीं कांग्रेस है जो पिछले 12 साल से पार्टी का संगठन भी नहीं बना पाई है। चौटाला ने कहा कि जेजेपी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। इसी माह की 25 अप्रैल को जेजेपी की तरफ से राज्यस्तरीय बैठक झज्जर में आयोजित की जा रही है। इसी को लेकर देवीलाल से जुड़े रहे लोगों से संपर्क किया जा रहा है ताकि देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाया जा सके।