फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The car of a young man who went to a wedding was stolen

Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी में गए युवक की गाड़ी चोरी

Sat, 11 May 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 11 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
The car of a young man who went to a wedding was stolen
बहादुरगढ़। बादली रोड स्थित एक वाटिका में अपने परिवार के साथ आए युवक की कार चोरी हो गई। युवक ने कार को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। युवक ने पुलिस को शिकायत देकर कार ढूंढने की गुहार लगाई है। अभी कार और चोरों का पता नहीं चला है। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी है। गांव बालौर निवासी कृष्ण यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार की रात को बादली रोड स्थित एक वाटिका में शादी समारोह में आया था। गाड़ी को वाटिका के बाहर खड़ी करके परिवार के साथ अंदर चला गया। वापस आया तो देखा कि उक्त स्थान पर खड़ी की गई कार नदारद है। इधर-उधर तलाश की, मगर नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed