फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The bull collided with a woman walking in the street, died

गली में घूम रही महिला को सांड़ ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 21 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The bull collided with a woman walking in the street, died
शहर में घूम रहे आवारा गोवंश हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। सोमवार को बादली रोड पर एक सांड़ की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। इस घटना से शहरवासियों में रोष है। उन्होंने कहा कि सड़कों व गलियों में आवारा पशुओं का डेरा रहता है। दिन-रात आवारा पशु सड़कों के बीचोंबीच बैठे रहते हैं। इस बारे में शिकायत करने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। अगर समय रहते प्रशासन आवारा पशुओं पर नकेल कसता तो आज महिला को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आवारा पशुओं को नहीं पकड़ा गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बादली रोड क्षेत्र स्थित डीआईजी कॉलोनी की गली नंबर-2 में रहने वाली 57 वर्षीय कृष्णा पत्नी रमेश सोमवार को गली में घूम रही थी। इसी दौरान एक सांड़ ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसे काफी चोंटें आई। परिजन उसे तुरंत दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूर्व पार्षद बलजीत नांदल ने कहा कि गलियों व सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को प्रशासन की ओर से गोशाला में भिजवाना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम हितेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्होंने नगर परिषद को शहर में खुले घूम रहे आवारा पशुओं को किसी गोशाला अथवा बाड़े में रखने की हिदायत दी है। इलाके की गोशालाओं से भी इस काम में मदद ली जाएगी। जल्द ही शहरवासियों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को टक्कर मारने के बाद व्यक्ति को किया घायल
महिला को टक्कर मारने के बाद सांड़ ने एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोधन सेवा समिति के रमेश राठी ने बताया कि यह सांड़ विक्षिप्त हालत में था, जिसे रेबीज कहा जाता है। उसका इलाज करने के लिए समिति के गो उपचार केंद्र के सेवादारों ने डॉक्टरों के निर्देश पर उसको काबू करने की कोशिश की। इसके लिए उसको बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया। बाद में इलाज के दौरान सांड़ की मौत हो गई। समिति के सेवादारों ने उसे दफना दिया है।?
पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं
जिले में आवारा पशुओं की तादाद बढ़ती जा रही है। दिन-रात आवारा पशु सड़कों के बीचोंबीच बैठे रहते हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं गलियों में घूम रहे पशु लड़ते हुए लोगों को चपेट में ले रहे हैं। लाइनपार क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में शेर सिंह, चंद्र सिंह नांदल की गोवंश की टक्कर में मौत हो चुकी है।
- 14 सितंबर को दिल्ली-रोहतक रोड पर आपस में लड़ते सांड़ों की चपेट में आने से स्कूटी सवार दिल्ली निवासी रोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके हाथ व पांव की हड्डी टूट गई। वह अपनी भान्जी के जन्मदिवस की पार्टी में शामिल होने बहादुरगढ़ आए थे।
- 2 सितंबर दोपहर को पुरानी कोर्ट के पास लड़ते सांड़ों की चपेट में आने से लाइन पार क्षेत्र निवासी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह लाइनपार क्षेत्र से रोहतक रोड होते हुए एचएसआईआईडीसी जा रहा था।

- 13 अगस्त की रात रेलवे रोड पर ड्रेन के नजदीक लड़ते सांड़ों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वेस्ट जुआं ड्रेन पर नई बस्ती के साथ नंदियों की वजह से गली नंबर 2 के दुकानदार समेत कई लोगों को चोटें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed