फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The building was supposed to be completed in 21 months, but 24 months have passed and not a single brick has been laid.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 21 माह में बननी थी बिल्डिंग 24 माह बीते, ईंट तक नहीं लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The building was supposed to be completed in 21 months, but 24 months have passed and not a single brick has been laid.
01jjrp20- दुजाना कॉलेज की जमीन जहां पर बि​ल्डिंग का निर्माण होना था, लेकिन अब काम बंद है। संवाद
झज्जर। दुजाना में ब्रिगेडियर रण सिंह राजकीय कॉलेज के लिए नई बिल्डिंग निर्माण का काम एजेंसी ने वर्क ऑर्डर जारी होने के 21 माह में पूरा करना था लेकिन 24 माह बाद भी यहां ईंट तक नहीं लग पाई है। इस लेटलतीफी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ संबंधित फर्म का टेंडर मौखिक रूप से रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी लिखित आदेश आने बाकी है। इसके अलावा कंसल्टेंट से भी रिकवरी करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में नई बिल्डिंग निर्माण के लिए कॉलेज प्रशासन को मुख्यालय से अनुमति मिली थी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर बेरी को सरकार ने इसका एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। एस्टीमेट तैयार होने व मंजूरी मिलने के बाद अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने जनवरी 2024 इसके टेंडर लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद एजेंसी ने काम भी शुरू किया लेकिन जिस जगह पर इमारत बनाने का काम किया गया, वहां पर पानी का स्तर ज्यादा था। इस कारण नींव का काम भी पूरा नहीं हो सका था। मार्च 2025 में यह काम पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मुख्यालय ने बेरी से लेकर बहादुरगढ़ को सौंप दिया।

यह होगा निर्माण: बिल्डिंग के निर्माण में प्रिंसिपल रूम, आर्ट, मेडिकल, नॉन मेडिकल व कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कमरों का निर्माण होगा। इसके अलावा लाइब्रेरी, लैब, हॉल, गर्ल्स कामन रूम, कैंटीन के लिए भी अलग-अलग कमरों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed