फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The body of a young man who went to bathe in the canal was recovered from near the pump house after 5 days.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहर में नहाने उतरे युवक का शव 5 दिन बाद पंप हाउस के पास से बरामद

Sun, 10 Mar 2024 09:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Mar 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who went to bathe in the canal was recovered from near the pump house after 5 days.

विज्ञापन
झज्जर। अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर राजस्थान के युवक का शव मिला है l सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बिजय सिंह निवासी गांव नगला भदौरिया जिला धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई है। मृतक रामेश्वर राज मिस्त्री का काम करता था और मजदूरी करने के लिए गांव दुबलधन आया हुआ था। मृतक रामेश्वर के पिता बिजय मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और मृतक का एक भाई और एक बहन हैं। परिजनों ने बताया कि 4 मार्च को रामेश्वर अपने साथियों के साथ दुबलधन गांव के पास से गुजरने वाली नहर में नहाने के लिए उतरा था। इस दौरान रामेश्वर नहर में डूब गया। इसके बाद रामेश्वर के शव को तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन रामेश्वर का शव 5 दिन बाद शनिवार की शाम को अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस मिला है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल श्रीकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मृतक के पिता विजय के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed