फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The air quality monitoring station, which was closed for a year, has been repaired.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक साल से बंद पड़ा एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन हुआ ठीक

Tue, 07 Oct 2025 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
The air quality monitoring station, which was closed for a year, has been repaired.
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में लघु सचिवालय में लगा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट। संवाद
बहादुरगढ़। लघु सचिवालय में एक साल से बंद पड़े सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (सीएएक्यूएमएस) को अब चालू कर दिया गया है। इसके शुरू होने से बहादुरगढ़ में प्रदूषण की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। इससे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को न केवल वायु गुणवत्ता पर नजर रखने में आसानी होगी बल्कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए त्वरित और सटीक निर्णय लेना भी संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


एक साल से यह स्टेशन एजेंसी के साथ एग्रीमेंट न होने के कारण बंद पड़ा था। एग्रीमेंट के नवीनीकरण और तकनीकी सुधार के बाद इसे दोबारा से सुचारू कर दिया गया है। यह स्टेशन वायु में मौजूद पीएम 2.5, पीएम 10, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड सहित अन्य हानिकारक गैसों के स्तर को मापेगा और उसका डेटा केंद्रीय सर्वर पर भेजेगा।
विज्ञापन

एक साल से स्टेशन बंद होने की वजह से बहादुरगढ़ में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का कोई विश्वसनीय आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। प्रशासन और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब स्टेशन के चालू होने से बहादुरगढ़ क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटरिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता का सीधा संबंध दिल्ली की समग्र वायु स्थिति से होता है। यहां वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से प्रदूषण बढ़ने पर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के विभिन्न चरण लागू किए जाते हैं। ऐसे में इस स्टेशन के पुन: संचालन से बहादुरगढ़ के वास्तविक प्रदूषण स्तर की जानकारी मिल सकेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्टेशन के दोबारा चालू होने से औद्योगिक इकाइयों, यातायात घनत्व और निर्माण कार्यों से निकलने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। इससे आम नागरिकों को भी अपने क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी और वे अपनी सेहत को लेकर सतर्क रह सकेंगे।



बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय में लगाया गया एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन को चालू कर दिया गया है। अब एक्यूआई का सटीक पता चल सकेगा। इसके आंकड़े पोर्टल पर अपडेट होंगे। जिससे राज्य, केंद्र और क्षेत्रीय स्तर पर वायु गुणवत्ता की तुलना और विश्लेषण संभव होगा। बहादुरगढ़ में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस नीतिगत निर्णय इसी डेटा के आधार पर लिए जाएंगे।


- शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में लघु सचिवालय में लगा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट। संवाद

-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में लघु सचिवालय में लगा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed