{"_id":"698657a4177527091e0e0431","slug":"the-administration-removed-encroachments-from-the-national-highway-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120938-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रशासन ने नेशनल हाईवे से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रशासन ने नेशनल हाईवे से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
-फोटो 88 : अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान मौजूद एसडीएम अभिनव सिवाच व अन्य। स्रोत सूचना विभाग
बहादुरगढ़। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई एसडीएम अभिनव सिवाच की देखरेख में हुई।
एनएचएआई के अधिकारियों व प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण के अलावा नेशनल हाईवे क्षेत्र में कब्जों को हटाया। इस दौरान नेशनल हाईवे की सीमा में अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी व स्थायी ढांचों को हटाया गया।
जिन स्थानों पर अभी अतिक्रमण मौजूद है वहां संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए। एसडीएम ने कहा, नोटिस में निर्धारित समय अवधि के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा स्थायी रूप से हटाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
विज्ञापन
सरकारी भूमि, विशेषकर नेशनल हाईवे क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इसी प्रकार सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।