फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The action created panic among those involved in illegal construction.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार्रवाई अवैध निर्माण करने वालों में अफरातफरी मची

Fri, 06 Feb 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The action created panic among those involved in illegal construction.
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार ने रोड पर गांव नूना माजरा के रकबे में किए गए अवैध निर्माण को लेकर औद्योगिक इकाई को नोटिस जारी किया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के नूना माजरा गांव की राजस्व सीमा में स्थित खसरा नंबर 42/2/1 मिन और 44/1/1 पर औद्योगिक भवन निर्माण के लिए पहले सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) की अनुमति ली गई थी। हालांकि विभाग का कहना है कि संबंधित पक्ष ने बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के स्वीकृत भवन योजना में बदलाव कर दिया, जिससे सीएलयू की अनुमति स्वत: ही निरस्त मानी गई है।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि मौके पर अनधिकृत निर्माण पाया गया है, जो नियंत्रित क्षेत्र में आता है। विभाग ने आगे का निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। 12 फरवरी को सुबह 11 बजे झज्जर स्थित मिनी सचिवालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए गए हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed