फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The accused was threatening the family by sending WhatsApp messages, he was caught from the location.

Jhajjar-Bahadurgarh News: व्हाट्सएप मैसेज भेजकर परिवार को डरा रहा था आरोपी, लोकेशन से पकड़ा

Wed, 18 Feb 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The accused was threatening the family by sending WhatsApp messages, he was caught from the location.
झज्जर। 29 दिसंबर को यशु लापता हुआ था। 18 जनवरी को यशु के व्हाट्सएप नंबर से परिवार को एक मैसेज आया। इसमें मैसेज करने वाला परिवार को डरा रहा था। 26 जनवरी को मैसेज में कहा कि यशु से बात करनी है तो मोबाइल रिचार्ज कराओ। 15 फरवरी को आखिरी बार मैसेज आया और कुछ रिश्तेदारों के नाम बताए।
विज्ञापन

यशु के नंबर से आए व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर पुलिस ने जांच की और लोकेशन ट्रैक कर इंद्रसेन को हिरासत में लिया। इंद्रसेन की निशानदेही पर रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र से यशु का शव बरामद हुआ। जब यशु लापता हुआ तो आरोपी इंद्रसेन बीच-बीच में घर आकर सांत्वना देने आता रहता था।
विज्ञापन

डी-कंपोज हो चुका शरीर, हड्डी बचीं
रोहतक आईएमटी के सुनसान एरिया से सिलानी निवासी यशु का शव बरामद कर रोहतक पीजीआई में रखवाया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजनों के सदमे में होने के कारण पोस्टमार्टम कार्रवाई नहीं हो सकी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम बोर्ड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की सलाह से करवाया जाएगा। पूरा शरीर डी-कंपोज हो चुका है और केवल हड्डियां ही बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सात दिन के रिमांड पर
आरोपी इंद्रसेन को पुलिस ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने पहले रोहतक आईएमटी में आकर लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा और फिर शव को दफना दिया।

2008 में हुआ था यशु के पिता का हुआ निधन

चाचा संदीप ने बताया कि यशु के पिता विरेंद्र सिंह का 2008 में निधन हो गया था। वह भी भारतीय सेना में थे। लेह में ड्यूटी के दौरान उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें घर ले आए थे। दो साल बाद बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।

सेना में जाना चाहता था यशु
मृतक यशु झज्जर के नेहरू कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। यशु के घर में मां बबीता और बड़ा भाई अंकित है। अंकित भारतीय सेना में है। यशु भी सेना में जाना चाहता था। वह कॉलेज की एनसीसी टीम में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed