फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The accused involved in the conspiracy to murder journalist Dharmendra has been arrested.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पत्रकार धर्मेंद्र हत्याकांड की साजिश में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The accused involved in the conspiracy to murder journalist Dharmendra has been arrested.
27jjrp04- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लक्ष्मण। स्रोत-पुलिस
झज्जर। थाना सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने गांव लुहारी निवासी पत्रकार धर्मेंद्र की हत्या के मामले में साजिश में शामिल एक और आरोपी गांव लुहारी निवासी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि गांव लुहारी में पत्रकार धर्मेंद्र की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मामले को लेकर मृतक के बेटे ने थाना माछरौली में एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लक्ष्मण अपने अन्य साथियों के साथ बैठकर पत्रकार धर्मेंद्र की हत्या की साजिश में शामिल था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच कर्ता उपनिरीक्षक प्रीतम का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठोर दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed