फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The 100-altar yagna was performed in Sanskrit and Hindi languages.

Jhajjar-Bahadurgarh News: संस्कृत और हिंदी भाषा में हुआ 100 कुंडीय यज्ञ, छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए दिलाई गई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The 100-altar yagna was performed in Sanskrit and Hindi languages.
07जेएनडी08: रानी तालाब पर आयोजित यज्ञ में आहुति डालते हुए बच्चे। स्रोत: स्कूल
जींद। डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से आंबेडकर पार्क रानी तालाब पर 100 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 100 छात्रों ने पीतांबर कुर्ता और सफेद पायजामा पहन कर एकरूपता के साथ यज्ञ किया।
विज्ञापन

यजमान के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के बेटे रुद्राक्ष मिड्ढा, जींद नगर परिषद की अध्यक्षा अनुराधा सैनी और हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी के निदेशक डाॅ. धर्मदेव विद्यार्थी ने भाग लिया।
विज्ञापन

आर्य युवा समाज के तत्वावधान में राष्ट्रीयध्यक्ष योगी सूरी के आह्वान पर हुआ यज्ञ संस्कृत भाषा के साथ-साथ हिंदी में भी किया गया। इसका गायन हरेंद्र भारद्वाज की भजन मंडली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी ने यज्ञ में आहुतियां दिलवाई व सभी बच्चों पर पुष्प वर्षा करके आशीर्वाद दिया। इसका संचालन में कर्ण देव शास्त्री और कालवा गुरुकुल के संत महात्माओं ने किया। रश्मि विद्यार्थी ने सभी को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलवाई। रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि डीएवी स्कूल सदा अच्छी पहल करने में आगे रहता है।
इस बार भी डीएवी स्कूल में नशा मुक्ति का जो अभियान चलाया है और उसे धर्म से जोड़ा है। हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूनम सूरी ने इससे पहले भी हजारों की संख्या में यज्ञ का पावन कार्य किया है।

इस अवसर पर नप महासचिव एसपी भारद्वाज, कमांडेंट रमाकांत, वीरेंद्र लाठर, सरदार जोगिंदर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी जगबीर ढांडा, जगदीश आहूजा, राम नारायण, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed