फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Terror of miscreants in Jhajjar, Bike riders targeted ice cream seller in hawker, case registered

झज्जर में बदमाशों का आतंक: फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचने वाले को बाइक सवारों ने बनाया निशाना, केस दर्ज

Fri, 26 Apr 2024 01:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

सतबीर ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह फेरी लगाकर आईसक्रीम बेचता हैं। 25 अप्रैल को गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास आईसक्रीम बेचकर शाम को वापिस झज्जर आ रहा था तो रास्ते में दो लड़के अपनी मोटरसाईकिल पर आए और उसकी रेहडी के पास मोटरसाईकिल रोकी ली।

विज्ञापन
Terror of miscreants in Jhajjar, Bike riders targeted ice cream seller in hawker, case registered
झज्जर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो युवकों ने फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचने वाले के साथ मारपीट कर दो हजार रूपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के शामली स्थित मंडी थाना के बनत हॉल मॉडल टाउन झज्जर निवासी सतबीर ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह फेरी लगाकर आईसक्रीम बेचता हैं। 25 अप्रैल को गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास आईसक्रीम बेचकर शाम को वापिस झज्जर आ रहा था तो रास्ते में दो लड़के अपनी मोटरसाईकिल पर आए और उसकी रेहडी के पास मोटरसाईकिल रोकी।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल के पीछे बैठे लड़के ने उसे पकड़ लिया और दूसरे लड़के ने उसकी जेब से 2000 हजार रुपये जबरदस्ती छीन लिए। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आसपास के लोगों को आता देखकर दोनों मोटरसाइकिल सहित फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed